Posts

Showing posts with the label music career

3 ग़लतियों से सावधानी बनाएगी आपका म्यूजिक करियर सुपरहिट!

Image
सावधानी हटी, दुर्घटना घटी! भई ये कहावत सब ने कभी न कभी सुनी ही होती है । केवल सड़क पर ही नहीं, ये आपके करियर पर भी लागू होती है । और बात जब हो संगीत जगत की, फिर तो इस पर ग़ौर करना लाज़मी है । आज अधिकांश लोग म्यूजिक या संगीत करियर बनाने की राह पर निकल पड़ते हैं, पर ये नहीं जानते की इस राह में क्या क्या ग़लतियां नहीं करनी । शुरू शुरू में उन्हें ये एहसास भी नहीं होता है कि इन भूल चूक का सीधा प्रभाव उनके वित्तीय जीवन पर भी पड़ेगा । यदि आप भी संगीत के इच्छुक हैं और इसे करियर के रूप में आगे बढ़ाना चाहते हैं तो आप सही जगह पर हैं । अधिकांश संगीतकारों को यह नहीं पता कि संगीत व्यवसाय में अच्छा पैसा कैसे कमाया जाए? यह लेख इसी सिलसिले में हैं । गया वो ज़माना जब एक कलाकार अपने संगीत की बिक्री पर पूरी तरह भरोसा कर सकता था और विश्व का दौरा कर अपना जीवन गुज़ार लेता था । हालाँकि हाल ही के वर्षों में संगीत की बिक्री काफी नीचे गई है वहीँ दूसरी ओर संगीतकारों के लिए उपलब्ध आय के नए स्रोत भी खुले हैं जैसे free music online वेबसाइट्स । तो आईये नज़र डालते हैं उन 3 ग़लतियों पर जो आपकी सफ़लता की राह म...