अब ई -लर्निंग से पाएं सोशल नेटवर्किंग से कुछ ज़्यादा
क्या एक सोशल मीडिया प्लेटफार्म केवल मनोरंजन के लिए ही है या फिर उससे ज़्यादा? अधिकतर लोग बेहतरीन फ़ोटो, बॉलीवुड के नए गाने या फिर रोचक वीडियो जैसी सामान्य विशेषताओं के लिए वेब ब्राउज़ करते हैं। लेकिन बहुत कम लोग ही यह जानते हैं कि इंटरनेट की दुनिया में एक ऐसा फ़ीचर भी है जिससे आप ज्ञान भी हासिल कर सकते हैं। इस फ़ीचर का नाम है इ-लर्निंग। यह दो शब्दों को जोड़ कर बना है, ई – ”ऑनलाइन सुविधा” और लर्निंग यानि सीखना । वैसे तो यह सुविधा इंटरनेट पर कई वर्षों से है, लेकिन सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर ये बिल्कुल अनोखी है । ई-लर्निंग में ज्ञान प्रदान करने की विशाल क्षमता है जैसे: मुफ़्त शिक्षा – जब आपके पास इतिहास, राजनीति विज्ञान, सामान्य ज्ञान, जर्मन, संस्कृत, आदि जैसे विषयों के लिए मुफ़्त ऑनलाइन ट्यूटोरियल उपलब्ध है, तो कहीं और हज़ारों रुपये का भुगतान करने की आवश्यकता नहीं । समय कि बचत – बस अपने अकाउंट में लॉगइन कीजिये और घर बैठे सीखिए । इंटरएक्टिव – वीडियो क्लास का आनंद उठाईये और पाईये अपना निजी शिक्षक । ई-लर्निंग धीरे-ध...